Csa|Sa20 media rights 


जैसा की आपलोगो को पता है कि अगले साल साउथ अफ्रीका में आईपीएल के तर्ज पर  sa20  क्रिकेट लीग होने वाला है। जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है, जिसके ब्रॉडकास्टिंग को लेकर इंडियन  ब्रॉडकास्टर्स ने sa20 को कुछ लिखा है। क्या लिखा है आइये जानते है,  और साथ ही कब ,कौन - कौन से टीमें और खिलाड़ी खेलने वाले है इस लीग में। 

sa20  मीडिया राइट्स क्या होता है /क्या है ?

sa20  लीग में जितने भी मैच होते उन्हें टेलीविज़न पर दिखाया जाता है। जिसके लिए उन्हें मीडिया राइट्स खरीदना पड़ता है। जिनके पास यह राइट होता है उन्हें ही लाइव टेलीकास्ट करने का अधिकार होता है। 

sa20 मीडिया राइट्स कैसे मिलता है ?

sa20  मीडिया राइट्स के लिए ब्रॉडकास्टर्स को नीलामी में भाग लेना होता है। जी हाँ , आपने सही पढ़ा। आईपीएल के खिलाड़ियों के नीलामी की तरह ही मीडिया राइट की नीलामी होती है। जिस ब्रॉडकास्टर्स की बोली सबसे ज्यादा होती है ,उसे ही मीडिया राइट्स मिलता है। 

sa20  मीडिया राइट्स क् के लिए इंडियन ब्रॉडकास्टर ने CSA को क्या /क्यों लिखा है ?

CSA ने मीडिया राइट्स नीलामी के लिए 240000 USD प्रत्येक मैच के लिए  बेस प्राइस रखा है, जो कि लगभग 2 करोड़ होता है ।  और साथ ही साथ 5% के साथ हर साल बढ़ेगा ,और ये एग्रीमेंट कम से कम  10 सेशन  के लिए होगा। सारे मैचेज , लाइसेंस फीस और लीग का रिज़र्व वैल्यू , कूल मिलकर 64 करोड़ होता है। यह इंडियन ब्रॉडकास्टर्स को महंगा लग रहा है 

SA20 में कितने टीम भाग लिए है ?

SA20 में 6 टीमें शामिल हुए है ,जो कि आईपीएल फ्रैंचाइज़ का ही है। 

आईपीएल फ्रैंचाइज़ की कौन -कौन सी टीमें SA20 में शामिल है ?

SA20 में शामिल होने वाले 6 आईपीएल फ्रैंचाइज़ी निम्न है -

  1. लखनऊ सुपर जेंट्स (डर्बन सुपर जाइंट्स )
  2. चेन्नई सुपर किंग्स (जोबर्ग सुपर किंग्स )
  3. मुंबई इंडियंस (MI केप टाउन )
  4. राजस्थान रॉयल्स (पार्ल रॉयल्स )
  5. दिल्ली कैपिटल (प्रेटोरिया कैपिटल )
  6. सनराइजर्स हैदराबाद ( सनरिजेर्स ईस्टर्न केप )